फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जमरानी बांध की नहरों से अतिक्रमण हटाने के लिए होगी मजिस्ट्रेट की तैनाती

Thu, 14 May 2026 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना की नहरों के चौड़ीकरण और जीर्णाेद्धार में आड़े आ रहे अतिक्रमण जल्द हटाए जाएंगे। इसके लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जमरानी बांध की गौलावार, पाहा और हरिपुरा नहर पर करीब 40 किमी से अधिक लंबी नहरों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन्हीं नहरों से यूपी के रामपुर और बरेली तक सिंचाई का पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नहर और उसके आसपास 300 से अधिक बड़े-छोटे अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। तीन बार नोटिस देने के बाद लोग खुद भी अतिक्रमण हटा रहे हैं लेकिन जो लोग मनमनी कर रहे हैं उनके खिलाफ जल्द अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि नहरों पर आधा अधूरा निर्माण होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


नहरों पर 20 से 25 बड़े अतिक्रमण हैं। ऐसे कब्जे प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हटाए जाएंगे ताकि जमीन के बाबत स्थिति स्पष्ट हो। इस संबंध में जल्द बैठक बुलाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित कुमार, डीजीएम जमरानी बांध परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें