फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 12 फरवरी को होगी माघी पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। माघ मास की पूर्णिमा का स्नान 12 फरवरी को होगा। वर्षभर में आने वाली 12 पूर्णिमाओं में माघ माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। यह पूर्णिमा भगवान विष्णु एवं माता महालक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान, पुण्य और भगवान विष्णु, माता महालक्ष्मी की पूजा, स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य और रात्रि में चंद्र देव पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि आस्था, भक्ति, आत्मिक शुद्धि, सुख-समृद्धि और पापों से मुक्ति पाने के लिए गाय, तिल, गुड़, कंबल का दान करना अत्यंत लाभदायक रहता है। मानवता और दिव्यता के मध्य में शाश्वत संबंधों को जानने के लिए यह पूर्णिमा महत्व रखती है। स्नान का शुभ मुहूर्त ब्रह्म बेला में सुबह 5: 19 बजे से और अमृत काल में शाम 5: 55 बजे से 7:35 बजे तक रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें