फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को बनाया हमसफर

Mon, 27 Apr 2015 01:26 AM IST
राजीव शुक्ला/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक मित्रता और एक-दूसरे से जान-पहचान ने रिश्तों की डोर ऐसी बांधी कि दोस्त को ही हमसफर बनाने का संकल्प ले लिया। पढ़ाई पूरी कर दो वर्ष पहले एक साथ बैठकर एक-दूजे के होने का फैसला लिया और माता-पिता के सामने इच्छा व्यक्त कर दी। दोनों ही परिवारों की नजदीकी के कारण माता-पिता ने भी रिश्ते पर मोहर लगा दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत की छोटी बेटी आरती (आशू) ने नर्सरी की पढ़ाई कैथडिल स्कूल दिल्ली से की। इंटर तक शिक्षा उन्होंने केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से पूरी की। गार्गाी कालेज से हिंदी, इतिहास और राजनीति शास्त्र से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इधर आरती के साथ-साथ गौरव की अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे।

दोनों ने पढ़ाई पूरी करने के बाद जीवन भर का साथ निभाने का सपना देखा और दो वर्ष पहले ही आरती-गौरव ने एक साथ बैठकर सात फेरे लेने का फैसला किया। उन्होंने अपना निर्णय परिजनों को बताया तो परिजनों ने भी सहर्ष स्वीकार कर लिया। आरती ने बताया कि विवाह के बाद भी पढ़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान गौरव से फोन पर बातचीत होती रहती थी। पढ़ाई और कैरियर के प्रति गौरव भी काफी गंभीर थे। उन्होंने बताया कि गौरव का स्वभाव बहुत ही सौम्य है।
विज्ञापन


आज होगी मेहंदी की रस्म
मुख्यमंत्री की बेटी आरती की मेहंदी की रस्म सोमवार को सेलिब्रेशन होटल से होगी। महिला संगीत मंगलवार को एक बजे वाटिका बैंक्वेट हाल में होगा। बुधवार को सुबह गणेश पूजन और स्नान आदि रस्मों के बाद शाम को बारात आएगी।

अनुपमा पढ़ रही हैं कानून की पढ़ाई
 आरती की बड़ी बहन अनुपमा (अन्नू) के एलएलएम की परीक्षाएं चल रही हैं। रेणुका रावत ने बताया कि अन्नू 29 की शाम को विवाह समारोह में पहुंचेगी और बृहस्पतिवार तड़के हरिद्वार के लिए निकल जाएगी। 30 अप्रैल को फिर अन्नू की तीन बजे से परीक्षा है।

रेणुका और नेगी इंटर तक साथ पढ़े
हल्द्वानी। रेणुका रावत और उनके समधी महावीर नेगी इंटर तक साथ पढ़े हैं। रेणुका ने बताया कि नेगी हमारे पड़ोसी थे और इंटर की पढ़ाई पूरी होने के बाद बीएससी करने के लिए नैनीताल चले गए। जबकि रेणुका ने रानीखेत डिग्री कालेज में आगे की शिक्षा ली। उन्होंने बताया कि आरती का छोटा भाई दिग्विजय सिंह रावत ने दिल्ली से एमबीए किया है और व्यवसाय कर रहा है। दिग्विजय सोमवार सुबह हल्द्वानी पहुंच जाएगा।  

28 और 29 को सरकारी गेस्ट हाउस फुल
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री की बेटी आरती के विवाह समारोह को लेकर 28 और 29 अप्रैल लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, एनएचपीसी और सर्किट हाउस गेस्ट हाउस वीआईपी के रुकने के लिए फुल हैं। इसके अलावा चार बड़े निजी होटल में भी वीवीआईपी के रुकने के लिए कमरे बुक कराए गए हैं।

सुरक्षा और एस्कार्ट के लिए जुटाए जा रहे हैं वाहन
जिले के सरकारी वाहनों को माननीयों की सुरक्षा और एस्कार्ट के लिए जुटाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के दो वाहनों को अधिग्रहीत कर लिया है। वीवीआईपी मुवमेंट के चलते वाहनों की काफी संख्या में जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें