फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर महंगी हुई रसोई गैस 

Wed, 01 Jun 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रसोई गैस एक बार फिर महंगी हो गई है। नान सब्सिडी वाले सिलेंडर में 22 और कामर्शियल सिलेंडर में 36 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

रसोई गैस के कीमतों की समीक्षा प्रत्येक माह की एक तारीख को होती है। पिछले दो माह से लगातार रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। नान सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अभी तक 573 रुपये थी। अब एक सिलेंडर के लिए 595 रुपये देने होंगे। सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 566 रुपये थी और अब 588 रुपये देने होंगे। उपभोक्ताओं के बैंक खातों में 148.81 रुपये की सब्सिडी जाएगी।
विज्ञापन


कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। कामर्शियल सिलेंडर की कीमत 1094.50 रुपये हो गई है। अभी तक 1058 रुपये कामर्शियल सिलेंडर के लिए चुकाने पड़ रह थे। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में 36.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जबकि नान सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 22 रुपये बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें