फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीसीटीवी की निगरानी में होगा लोअर मॉलरोड का काम, सुस्ती पर लगेगी लगाम

Sat, 04 Jul 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। लोअर मॉलरोड के स्थायी मरम्मत कार्य में देरी और ठेकेदार की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच अब पूरा निर्माण कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होगा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर दिया है जिससे निर्माण कार्य की प्रगति पर अब पल-पल नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन के दौरान दिक्कतें होने पर कई दिनों से स्थानीय लोग लोअर मॉलरोड के मरम्मत कार्य में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जता रहे थे। सड़क बंद होने से यातायात का दबाव अपर मॉलरोड पर आ गया है जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ठेकेदार पर भी नियमित रूप से काम नहीं करने के आरोप लग रहे थे। हाल ही में कुमाऊं आयुक्त ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, ताकि निर्माण कार्य की प्रगति को लाइव मॉनिटर किया जा सके। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को कार्यस्थल पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर दिया गया है। कैमरे की लाइव फीड का लिंक कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी को भी उपलब्ध करा दिया गया है जिससे दोनों अधिकारी किसी भी समय कार्य की वास्तविक स्थिति देख सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें