फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पेयजल समस्या का निस्तारण करने के निर्देश

Sat, 04 Jul 2026 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भीमताल विकासखंड के बल्दियाखान, सोलिया, आरूखान, कूण, होली आदि गांव में पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को बल्दियाखान में बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की मौजूदगी में हुई बैठक में ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या के बारे में बताया। होली गांव के लोगों ने खारा पानी आने की शिकायत की जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने जल संस्थान के अधिकारियों को फिल्टर के माध्यम से पानी को संशोधित करने को कहा। आरूखान में पानी की समस्या पर तय हुआ कि ग्राम पंचायत की ओर से यहां टैंक निर्माण किया जाएगा। ग्रामीणों ने गांव में स्थित कॉटेज आदि में भरपूर पानी सप्लाई होने एवं गांव की उपेक्षा का आरोप लगाया। तय हुआ कि एक दिन कॉटेज बाहुल वाले क्षेत्र को पानी दिया जाएगा जबकि एक दिन ग्रामीण क्षेत्र में पानी दिया जाएगा। जल संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि गांव के लिए लाइनमैन की जिम्मेदारी तय की जा चुकी है। वहां ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल, पूर्व प्रधान हरीश भट्ट, हिमांशु पांडे, अवर अभियंता रवींद्र पाठक, एस रावत समेत ग्रामीण रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें