फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाटरी से हुई शराब की 62 दुकानों की नीलामी

Tue, 22 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की 32 देसी और 29 विदेशी दुकानों के साथ साथ एकमात्र बीयर  शाप समेत कुल 62 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया सोमवार को यहां लाटरी के  माध्यम से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। देशी विदेशी शराब की इन दुकानों  के लिए कुल 8181 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिनमें 6010 आवेदन पुरुषों और 2171 महिलाओं ने जमा कराए थे। इन दुकानों की नीलामी से सरकार को 171  करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 39 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन


शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के चलते तल्लीताल पेट्रोल पंप से लेकर कलक्ट्रेट तक खासी गहमागहमी बनी रही। नीलामी  प्रक्रिया को देखते हुए सरोवर नगरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। झील विकास प्राधिकरण सभागार में जिलाधिकारी दीपक रावत और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल की मौजूदगी में पहले अंग्रेजी फिर देसी शराब की दुकानों की नीलामी हुई।

देसी शराब की दुकानों से सरकार को 91.53 करोड़ और अंग्रेजी शराब की दुकानों से 83 करोड़ 87 लाख 87 हजार 608 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। दुकानों की नीलामी प्रक्रिया सुबह दस बजे लाटरी से हुई। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अपर  जिलाधिकारी आरडी पालीवाल व बीएल फिरमाल, अपर पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र सती, सहायक आयुक्त (आबकारी) अशोक मिश्रा आदि थे। 
विज्ञापन


17 महिलाओं की खुली लाटरी
नैनीताल। पहाड़ में महिलाओं के एक बड़ा वर्ग ऐसा है जो शुरू से ही शराब का पुरजोर  विरोध करता रहा है। शराब पर पाबंदी लगाने की मांग को लेकर महिलाओं ने समय  समय पर न केवल आंदोलन किए बल्कि कई स्थानों पर तो शराबियों को सबक सिखाने  के लिए उन्हें बिच्छू घास तक लगाई। वहीं दूसरी ओर शराब के कारोबारियों ने इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम से लाटरी डाली। जिले में देसी व अंग्रेजी शराब की कुल 62 दुकानों के लिए 2171 महिलाओं ने लाटरी डाली। जिसमें से 17 महिलाओं की लाटरी लगी।

इस वर्ष 39 करोड़ राजस्व में हुई बढ़त
नैनीताल। वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले में शराब की दुकानों से मिलने वाले राजस्व का लक्ष्य 132 करोड़ रुपये तय किया गया था। इस बार इसे बढ़ाकर 171 करोड़ कर दिया गया। इस वर्ष 39 करोड़ राजस्व में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें