फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सीएम योगी के आने से पहले हल्द्वानी पैक, महारथी चलाएंगे सियासी तीर; चुनावी प्रचार से बढ़ेगा तापमान

Sat, 13 Apr 2024 12:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में यूपी के सीएम और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे। हल्द्वानी में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई है। 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले में लोकसभा चुनाव में प्रचार में तेजी आयेगी। भाबर भाजपा और कांग्रेस के महारथी विपक्ष पर सियासी तीर चलाएंगे। हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में यूपी के सीएम और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे। हल्द्वानी में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा हो गई है। 

विज्ञापन


वहीं, पीरूमदारा (रामनगर) के किसान इंटर काॅलेज मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी न्याय रैली 25 गारंटी को संबोधित करेंगी। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में दोनों दलों के कार्यकर्ता जुटे रहे।

यूपी के सीएम आदित्यनाथ की ऊधम सिंह नगर में जनसभा कर चुके हैं, लेकिन उनकी जनसभा नैनीताल में नैनीताल जिले में नहीं हुई थी। इस बार उनकी जनसभा होने की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। पहले आठ अप्रैल की जनसभा होने की चर्चा भी चली थी। बहरहाल, अब शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एमबी इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 12 बजे शुरू होगा।

ये पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा, रामनगर में करेंगी विशाल जनसभा, ये रहेगा कार्यक्रम

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि जनसभा में बीस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। धूप को देखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट कहते हैं कि जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जनसभा में पहुंच रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के पहुंचने से नैनीताल जिले के चुनाव प्रचार में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें