फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 356 होटल-ढाबों की जांच, 77 हजार जुर्माना; दो स्पा सेंटर का दस-दस हजार का चालान

Sat, 13 Apr 2024 11:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

शुक्रवार को जिले भर में करीब 356 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में चेकिंग की गई। इस दौरान अनियमितताएं और कर्मचारियों का सत्यापन न किए जाने पर करीब 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन सेनेटाइज को सख्ती से लागू किया है। शुक्रवार को जिले भर में करीब 356 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में चेकिंग की गई। इस दौरान अनियमितताएं और कर्मचारियों का सत्यापन न किए जाने पर करीब 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 356 होटल, ढाबों और ठेलों की चेकिंग की गई। 65 क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर 181 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 57 हजार रुपये का जुर्माना वसूगा गया। दूसरी ओर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित दो स्पा सेंटर पर छापामारी की।

ये पढ़ें- Haldwani: उत्तर प्रदेश के सीएम की जनसभा के लिए पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, एडवाइजरी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सेंटर में न तो यहां आने वाले लोगों का रिकॉर्ड पूरा मिला और न ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों का ही सत्यापन किया गया था। टीम ने पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें