फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बनभूलपुरा से शराब, स्मैक तस्कर और एक सटोरिया धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने शुक्रवार रात अलग-अलग अपराध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्मैक व शराब तस्करी में लिप्त आरोपियों की दो स्कूटी भी सीज कर दी।
विज्ञापन



थाना पुलिस बरेली रोड पर अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी पुलिस को देख स्कूटी चालक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस दौरान धर्मेन्द्र कुमार की स्कूटी से तीन पेटी बीयर मिली। वहीं, बनभूलपुरा की गौला पार्किंग स्थित झोपड़ी के पास राशिद निवासी उत्तर उजाला को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। तीसरे मामले में स्कूटी से गुजर रहे युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर तासिफ खान निवासी पप्पू का बगीचा वार्ड नंबर 31 को गौला बाईपास रोड से पकड़ लिया। चेकिंग में उससे 12.15 ग्राम स्मैक मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें