फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सप्ताहांत की तुलना में सीमित संख्या में कैंची पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 15 Jun 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम के स्थापना दिवस से एक दिन पहले शनिवार को क्षेत्र में सप्ताहांत की तुलना में भक्तों और पर्यटकों की संख्या कम रही। इस दौरान सुबह से शाम तक जाम भी नहीं लगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के कम पहुंचने की वजह शनिवार सुबह आठ बजे से प्राइवेट वाहनों और दोपहिया वाहनों को भीमताल और भवाली से आगे एंट्री नहीं दी गई है। श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा गया। निजी और दोपहिया वाहनों को आगे नहीं जाने देने से नाराज बहुत से श्रद्धालु कैंची धाम जाए बिना लौट गए। श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के चलते जाम की समस्या भी कम रही। श्रद्धालुओं को कैंची धाम से शटल सेवा स्थल तक पहुंचने में दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें