फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिजली कम जलाई, बिल देने में रहे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली का उपयोग भले ही कम किया हो, लेकिन बिल जमा करने में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में आगे रहे हैं। नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता कार्यालय में जारी बिलों की 90 प्रतिशत राशि जमा हुई है।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में करीब 51 हजार घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं। वित्तीय वर्ष 2019- 2020 में बिजली की खपत करीब 209 मिलियन यूनिट थी। इसका बिजली विभाग को 95 करोड़ का बिजली बिल वसूल करना था, किंतु विभाग 70 करोड़ ही वसूल (73 प्रतिशत) कर सका था। वित्तीय वर्ष-2020-2021 में कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया था। इस अवधि में उपभोक्ताओं ने बिजली का उपयोग कम किया। अधिशासी अभियंता नगर डीएस बिष्ट ने बताया कि कुल 193 मिलियन यूनिट बिजली का ही उपयोग किया गया जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से 16 मिलियन यूनिट कम था। जबकि बिजली बिलों से मिलने वाला राजस्व बेहतर रहा है। उपभोक्ताओं से बिजली बिलों का 76 करोड़ लिया जाना था, इसके सापेक्ष उपभोक्ताओं ने 69 करोड़ (90 प्रतिशत) जमा किया। वित्तीय वर्ष में 1 करोड़ 71 लाख का स्ट्रीट लाइट का बिल नगर निगम ने ही जमा किया है।
नहीं पड़ेगा सरचार्ज, उठा सकते हैं लाभ
हल्द्वानी। अधिशासी अभियंता बिष्ट बताते हैं कि जब बिजली का बिल निश्चित अवधि में जमा नहीं होता है तो मूलधन पर सरचार्ज देना होता है। बढ़ती अवधि के साथ सरचार्ज बढ़ता जाता है। अभी सरचार्ज पर छूट देने की योजना चल रही है, जो 18 मई तक लागू रहेगी। अगर कोई उपभोक्ता किसी कारणवश बिल जमा नहीं कर सकें हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रति यूनिट में भी लाभ रहा
हल्द्वानी। बिजली विभाग अपने लाभ की गणना प्रति यूनिट के हिसाब से करता है। इस बार प्रति यूनिट 3 रुपये 58 पैसे वसूला है, जबकि इससे पूर्व के वित्तीय वर्ष में 3 रुपये 38 पैसे यूनिट के हिसाब से राजस्व मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें