फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो से अधिक शस्त्रों के लाइसेंस होंगे रद्द

Sun, 04 May 2025 01:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कई असलहे रखने का शौक अब नहीं चलेगा। इससे अधिक असलहों का लाइसेंस होने पर उसका लाइसेंस निरस्त हो जाएगा। प्रशासन ने ऐसे असलहे रखने वालों को जानकारी दे दी है। साथ ही उनके असलहे भी जमा कराए जा रहे हैं। हालांकि पहले पूछा जाएगा कि शस्त्रधारक कौन से दो असलहे अपने पास रखेगा।
विज्ञापन


जिले में करीब नौ हजार शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। इनमें से 39 लोग ऐसे हैं जिनके पास दो से ज्यादा असलहे हैं। कुछ समय पहले आदेश दिया गया था कि तीन से ज्यादा असलहे जिनके पास हैं उनको रद्द कर दिया जाएगा।
इसके बाद प्रशासन ने जिले में 39 लोगों को चिह्नित किया और 32 लोगों के असलहे जमा करा लिए। अब सात लोगों को जल्द जमा कराने को कहा गया है।

पूछा जाएगा विकल्प
दो से अधिक असलहे रखने वालों से प्रशासन विकल्प पूछेगा। इसमें पूछा जाएगा कि वे कौन से असलहे का लाइसेंस रखना चाहते हैं और कौन सा रद्द कराना चाहते हैं। लाइसेंस धारक उसके बाद दो अपनी पसंद के असलहे रख सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
दो से अधिक असलहे रखने वालों से जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 39 लोग ऐसे मिले हैं। इनमें से 32 के असलहे जमा करा लिए गए हैं। - विवेक राय, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें