फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में फंसे तेंदुए को रेस्क्यू सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट। ग्राम पंचायत बेलुवाखान के ग्राम गांजा में शुक्रवार की देर रात वन विभाग की ओर से लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए को शनिवार सुबह वन विभाग की टीम ने रेस्कयू सेंटर रानीबाग भेजा। क्षेत्र में बीते तीन माह में वन विभाग के पिंजरों में अभी तक छह तेंदुए कैद हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले दो माह से घनी आबादी के उक्त गांव में तेंदुआ लगातार दिखाई दे रहा था। एक दिन पहले तेंदुए ने दोपहर के समय एक लंगूर को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद से ग्रामीण दहशत में थे। वन विभाग ने दस दिन पहले पिंजरा लगाया था। अक्टूबर-नवंबर में चोपड़ा ग्राम सभा में तेंदुए ने अलग-अलग घटनाओं में दो बालिकाओं को अपना शिकार बनाया था। रेंज अधिकारी भूपाल मेहता ने बताया कि पिंजरे में फंसा हुआ तेंदुआ नर है और वो चार वर्ष का है। जिसे फिलहाल रानीबाग रेस्क्यू सेंटर में रखा गया है। जिसे बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश प किसी घने वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें