फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी रामणी में ग्रामीणों को दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छोटी रामणी गांव के खेतों में तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने पर वन विभाग सतर्क हो गया। विभाग ने खेत में एक घंटे तक ड्रोन उड़ाया, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। उधर, वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या को ग्रामीणों ने बताया कि छोटी रामणी में तीन बार एक तेंदुआ दिखाई दिया है। वह खेतों में ही घूम रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी आर्या ने ड्रोन मंगाकर एक घंटे तक क्षेत्र में उड़ाया, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
छह घंटे गश्त के बाद भी नहीं दिखा बाघ
हल्द्वानी। बाघ की खोज में वन विभाग की टीम ने दो हाथियों की मदद से छह घंटे तक गश्त की। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई गश्त 11 बजे तक चली। वन क्षेत्राधिकारी केआर आर्या ने बताया कि बाघ नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें