फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीर्ष नेतृत्व का हर फैसला स्वीकार : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को घोड़ाखाल स्थित सैनिक स्कूल के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे। यहां से वह भवाली स्थित कैंची धाम और घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर पहुंच पूजा-अर्चना कर सुंदरकांड का पाठ किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। धामी ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश में दोबारा ऐतिहासिक जीत हासिल कर भाजपा ने कई मिथक तोड़े हैं। भाजपा सरकार पूरे पांच साल प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं, सीएम ने कहा कि वह भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता हूं। मैंने आज तक कोई दावेदारी नहीं की और शीर्ष नेतृत्व ने ही मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा था। अब आगे भी शीर्ष नेतृत्व का जो फैसला होगा वह स्वीकार होगा। इसके बाद कार्यवाहक सीएम ने गोल्ज्यू मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने घोड़ाखाल में ही स्थानीय कार्यकर्ता पूरन जोशी के यहां भोजन भी किया।
वह मेहरागांव स्थित प्रगति जैन के घर भी गए और महिलाओं की ओर से आयोजित होली समारोह में शिरकत की। महिलाओं ने शगुन गीत गाकर अबीर गुलाल का टीका लगाकर धामी को होली की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सीएम को कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित एक मूर्ति भेंट की। सीएम ने कहा कि सरकार में हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान भावना मेहरा, मोहन बिष्ट, शिवांशु जोशी, पूरन जोशी, प्रकाश आर्य, जुगल मठपाल, वर्षा आर्या, मीना बिष्ट, बालम मेहरा, गजाला कमाल, दयाकिशन पोखरिया, सुनील कुमार, नंद किशोर पांडे, नरेश पांडे, विश्वकेतू वैद्य आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें