फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: मित्र तो दूर...अपनों की मदद नहीं कर पा रही पुलिस, सिपाही की पत्नी के बैग से पांच लाख के गहने गायब

Fri, 26 Apr 2024 11:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

चोरों ने 16 अप्रैल को रुद्रपुर से सवारी वाहन से हल्द्वानी आ रहीं सिपाही की पत्नी का ट्रॉली बैग काटकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए थे। पीड़िता ने 21 अप्रैल को हल्द्वानी मामले में कोतवाली में तहरीर सौंपी, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह कैसी मित्र पुलिस है जो अपने लोगों की भी मदद न कर सके। इसका ताजा उदाहरण पुलिस कर्मी की पत्नी की तहरीर से लगाया जा सकता है। शातिर चोरों ने 16 अप्रैल को रुद्रपुर से सवारी वाहन से हल्द्वानी आ रहीं सिपाही की पत्नी का ट्रॉली बैग काटकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर उड़ा लिए थे। पीड़िता ने 21 अप्रैल को हल्द्वानी मामले में कोतवाली में तहरीर सौंपी लेकिन अब तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। हालांकि पुलिसकर्मी के परिजनों का कहना है कि इस मामले में रुद्रपुर में भी मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


संजय राणा रुद्रपुर पुलिस लाइन में सिपाही हैं। उनकी पत्नी नीमा राणा ने बताया कि अल्मोड़ा में उनकी भतीजी की शादी थी। शादी में जाने के लिए 16 अप्रैल को ई-रिक्शा में सवार होकर घर से रुद्रपुर स्थित डीडी चौक पहुंची। वहां से टाटा मैजिक वाहन से हल्द्वानी के लिए निकलीं। यहां से उन्हें गौलापार में बहन के घर जाना था। मैजिक चालक ने उनके ट्रॉली बैग को वाहन के पीछे रख दिया था। इसके बाद वह सिंधी चौराहे पहुंची। यहां से उन्होंने ताज चौराहे के लिए दोबारा ई-रिक्शा लिया। फिर दीदी के घर गौलापार पहुंच गईं। वहां कपड़े निकालने के दौरान देखा तो ट्रॉली बैग कटा हुआ था। बैग में रखी सोने की नथ, पौंची, कान के झुमके, मांगटीका, सोने की माला, दो जोड़ी चांदी की पायल और पांच हजार कैश चोरी हो गया था।

कहा कि उन्होंने इसकी सूचना अपने पति और परिवार को दी। साथ ही डायल 112 में भी सूचना दी। कहा कि हल्द्वानी में 21 अप्रैल को तहरीर दी गई। पर पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस सही से जांच नहीं कर रही है। उधर कोतवाल उमेश मलिक का कहना है कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। महिला कहां से आई, किस-किस वाहन में गई। इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें