फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में पानी को लेकर हाहाकार: बेस अस्पताल के पास पेयजल लाइन में लीकेज, सड़कों पर हजारों लीटर पानी बर्बाद

Sat, 23 Mar 2024 08:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में नलकूप खराब होने की समस्या बनी रहती है। होली से पूर्व शुक्रवार को नैनीताल रोड पर बेस अस्पताल के पास एक पेयजल लाइन में लीकेज हो गया। जिससे सड़क पर पानी फैल गया। ऐसे में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। 
विज्ञापन
नल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में जलसंस्थान की पुरानी पेयजल योजनाओं से बने नलकूप और लाइन बूढ़ी हो चली हैं। जिसके चलते हर दूसरे दिन लीकेज और नलकूप खराब होने की समस्या बनी रहती है। होली से पूर्व शुक्रवार को नैनीताल रोड पर बेस अस्पताल के पास एक पेयजल लाइन में लीकेज हो गया। जिससे सड़क पर पानी फैल गया। ऐसे में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। जबकि दमुवाढूंगा फॉरेस्ट चौकी में नलकूप खराब होने से होली पर लोगों को टैंकरों के भरोसे पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। 

विज्ञापन


जलसंस्थान का नलकूप खराब होने से दमुवाढूंगा की हजारों की आबादी को पानी के लिए टैंकरों के इंतजार में रहना पड़ा। वहीं तिकोनिया गन्ना समिति कार्यालय के आस-पास पानी नहीं मिलने से शुक्रवार को भी पानी की समस्या बनी रही। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि नलकूप की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौके पर दो टैंकरों के माध्यम से पानी बांटा गया है। होली को देखते हुए विभाग की ओर कार्य को खत्म कर रविवार सुबह तक आपूर्ति को सुचारू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

ये पढ़ें- Sushila Tiwari Hospital: लाखों के गबन मामले में तीन महिला कर्मचारियों के बयान दर्ज, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर तीन शिफ्ट में पानी बांटेगा जलसंस्थान 
होली पर पानी की अधिक मांग को देखते हुए जल संस्थान तीन शिफ्टों में पानी बांटेगा। विभाग ने इसके लिए तैयार भी शुरू कर दी है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशाली ने बताया कि होली के दिन पानी की अधिक मांग को देखते हुए विभाग ने तीन समय सुबह और शाम के अलावा दिन में एक बजे भी एक अतिरिक्त शिफ्ट बांटने का फैसला लिया है इसके लिए सभी नलकूपों और प्लांट में संबंधित अधिकारियों को नोटिस दे दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें