फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म के बाद गुस्से में वकील: बोले- जल्द आए कोर्ट में चार्जशीट, उस्मान को मिले सजा

Thu, 08 May 2025 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद सभी लोगों में गुस्सा है। इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं ने भी अपनी राय रखी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद सभी लोगों में गुस्सा है। हर कोई दोषी को सख्त सजा दिलाना चाहता है। इस मुद्दे पर अधिवक्ताओं ने भी अपनी राय रखी।

विज्ञापन


वकीलों का काम है न्याय दिलाना, जो हमारी बार ने किया है। बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हमने नि:शुल्क अधिवक्ता पैनल बनाया है। पैनल बालिका को न्याय दिलाएगा और दोषी को कड़ी सजा दिलाने में मदद करेगा। हम कोशिश करेंगे कि जल्द कोर्ट में चार्जशीट आए और बच्ची को न्याय मिले। नैनीताल में ही बच्ची का केस चले और अभियुक्ता को सजा मिले। -भगवत प्रसाद, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, जिला न्यायालय

बालिका को न्याय दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट नैनीताल मुख्यालय पर होना चाहिए। हमने इसके लिए डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। जिला बार ने अपने छह अधिवक्ताओं का पैनल बनाया है। जरूरत पड़ने पर हम आगे भी सहयोग करेंगे, ताकि बच्ची को वास्तव में न्याय मिल सके। -दीपक रूवाली, सचिव, जिला बार एसोसिएशन

ठेकेदार उस्मान ने बुजुर्ग होकर छोटी बच्ची से दुष्कर्म किया जो बेहद शर्मनाक है। इससे समाज में एक गलत संदेश गया है। नैनीताल जैसे शहर में इस तरह की घटना किसी ने सोची भी नहीं थी। इस घटना ने पूरे शहर को शर्मसार कर दिया है। न्यायालय अपना काम कर रहा है, कानून के हिसाब से उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। -हितेश पाठक, अधिवक्ता, जिला न्यायालय

उस्मान ने 12 साल की बच्ची के साथ बहुत गलत किया है। बच्ची इतनी छोटी है कि उसे ठीक से पता भी नहीं होगा कि उसके साथ कितना गलत हुआ है। इस घटना की वजह से उस बच्ची की पढ़ाई -लिखाई से लेकर पूरी जिंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ा है। आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। -शगुफ्ता, अधिवक्ता, जिला न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें