फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात पर्यटकों और कारोबारियों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। रविवार की देर रात मल्लीताल माल रोड पर गाड़ी हटाने को लेकर पर्यटकों और व्यापारियों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के आगे पर्यटकों की कार खड़ी थी। बताया जा रहा है कि व्यवसायी ने कार मालिक से इसे वहां से हटाने को कहा। आरोप है कि वाहन मालिक ने कार हटाने से इन्कार किया और व्यवसायी से अभद्रता करने लगा। बात हाथापाई तक पहुंच गई। व्यवसायी का साथ देने के लिए आसपास के दुकानदार भी वहां आ गए, जबकि कुछ लोग पर्यटकों पक्ष में भी खड़े नजर आए। पर्यटकों का कहना था कि व्यापारी ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। उनके साथ आई एक गर्भवती महिला को भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें