नैनीताल जिले में ज्यादातर मतदाताओं को वोट देने लिए 11 से एक बजे तक का समय सबसे बेहतर लगा। इन दो घंटों यहां 1.35 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाले। मतदान का प्रतिशत भी 23 फीसदी से अधिक बढ़ा।
दिन भर में शुरू के दो घंटों में मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। इस दौरान मात्र 7.16 फीसदी ही लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जनपद में वोट डालने को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नौ घंटों में सुबह आठ से नौ बजे तक सभी विधानसभाओं में मतदान धीमा रहा।
इस समय में हल्द्वानी विधान सभा में 6.5, कालाढुंगी में 12, लालकुआं में आठ, रामनगर में 6.5, नैनीताल में सात और भीमताल में मात्र तीन फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। 11 बजे तक जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 19.30 प्रतिशत हो गया, जिसमें हल्द्वानी में 17, कालाढुंगी में 16.82, लालकुआं में 27.5, रामनगर में 26.2, नैनीताल में 20.86 और भीमताल में नौ फीसदी हुआ। 9 से 11 बजे तक के दो घंटों में मतदान के प्रतिशत में 12.14 फीसदी इजाफा हुआ।
11 बजे के बाद मतदान तेजी से बढ़ना शुरू हो गया। 11 बजे तक जिले में 1,64,103 मतदाताओं ने वोट डाले थे। एक बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 3,00,059 हो गया। मतदान करने वाले मतदाताओं का प्रतिशत 42.46 पहुंच गया।
एक बजे तक हल्द्वानी विधान सभा में 40.98, कालाढुंगी में 44.89, लालकुंआ में 45.17, रामनगर में 45.53, नैनीताल में 37.84, भीमताल में 39.46 मतदान हुआ। इसके बाद तीन बजे जिले मतदान का प्रतिशत56.66 हो गया। इसमें हल्द्वानी में 54.02, कालाढुंगी में 59.38, लालकुअंा में 61.11, रामनगर में 60.4 नैनीताल में 50.77 और भीमताल में 53. 57 प्रतिशत था।
तीन बजे के बाद के आखिरी दो घंटे में मतदान की रफ्तार फिर धीमी होनी शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक जिले में मतदान का प्रतिशत 66.40 रहा। हल्द्वानी विधान सभा में 66.88, कालाढुंगी में 69.44, लालकुंआ में 72.30, रामनगर में 70.95, नैनीताल में 56.49 और भीमताल में 62.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।