फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विश्वविद्यालय 12 अनाथ विद्यार्थियों को दे रहा निशुल्क शिक्षा

Tue, 06 Jan 2026 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने अनाथ विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा देने की कवायद शुरू की है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत की पहल से शुरू हुई इस योजना का लाभ वर्तमान में 12 विद्यार्थी ले रहें हैं। कुलपति विवेकाधीन मद में इसका विशेष प्रावधान किया गया है। इसी क्रम में अनाथ विद्यार्थियों को निशुल्क उच्च शिक्षा की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन


विवि के अनुसार डीएसबी परिसर में 12 छात्र-छात्राएं स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों का अंतिम सेमेस्टर का पूरा शिक्षण शुल्क माफ किया गया है। कुलपति प्रो. रावत ने बताया कि अनाथ विद्यार्थी परंपरागत संग व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी इसका लाभ ले सकते हैं। यह योजना कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों में ही लागू है, क्योंकि परिसर ही विश्वविद्यालय के अधीन आते हैं। राजकीय काॅलेजों को उच्च शिक्षा विभाग संचालित करता है। प्रो. रावत ने बताया निशुल्क पढ़ाई से जुड़ी योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को अनाथ होने और आर्थिक स्थिति खराब होने की पुष्टि के लिए प्रमाणपत्र पेश करना होगा। समिति की जांच करने के बाद स्वीकृति दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी इसका लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें