फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क खराब मिली तो नपेंगे ठेकेदार और अभियंता

Tue, 06 Jan 2026 02:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
ओखलकांडा में लोगों की समस्या सुनते डीएम ललित मोहन रयाल। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
पतलोट (नैनीताल)। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने ओखलकांडा ब्लॉक में पीएमजीएसवाई सड़कों के खराब गुणवत्ता की शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने एसडीएम से निर्माण सामग्री की जांच करने और सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित अभियंता, ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक में बहुद्देशीय शिविर में एसडीएम धारी यह निर्देश दिए। शिविर में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने ओखलकांडा में सड़कों की गुणवत्ता खराब होने के साथ ठेकेदार और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। इसके बाद डीएम एक्शन में आए। ब्लॉक कार्यालय के पास सड़क की खराब गुणवत्ता की जांच भी एसडीएम से करने को कहा। विद्यालयों में खराब गुणवत्ता के कार्यों की शिकायत पर डीएम ने पांच साल के भीतर कराए गए कार्यों की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने मृत पशुओं के बीमा के लिए सचिव पशुपालन को पत्राचार कर शत-प्रतिशत बीमा का लाभ दिलाने को कहा। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम बढ़ाने और गश्त के साथ सोलर लाइट लगाने के निर्देश वन विभाग को दिए। उन्होंने महिलाओं को घर पर ही चारा उपलब्ध कराने को कहा। जेजेएम योजना के तहत अधूरे कामों और पानी नहीं आने पर डीएम ने पेयजल और जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द समस्या हल करने के साथ 15 दिन में विद्यालयों में भी पेयजल व्यवस्था कराने को कहा। शिविर में विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख केडी रुवाली, दायित्वधारी शांति मेहरा, डिकर मेवाड़ी, सुरेंद्र नगदली, राजेंद्र प्रसाद, मनोज सुयाल, एसडीएम अंशुल भट्ट आदि मौजूद रहे।


एएनएम, कार्यालय सहायक की गुमशुदगी दर्ज कराएं
ओखलकांडा पीएचसी में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे एएनएम और कार्यालय सहायक की शिकायत पर डीएम ने दोनों के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के निर्देश दिए। डीएम ने एएनएम, आशा वर्करों से टीकाकरण समय से करने की निगरानी चिकित्सा प्रभारी और एसडीएम से करने को कहा।
विज्ञापन




विधायक और पनेरू के बीच गहमागहमी
शिविर में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने सड़कों की गुणवत्ता खराब होने के साथ ठेकेदार और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान पनेरू और विधायक राम सिंह कैड़ा के बीच गहमागहमी हो गई। डीएम के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें