फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रवेश द्वार पर बनेगा कुमाऊंनी पर्यटन बूथ

विज्ञापन
नैनीताल में कोविड के चलते सैल्फी प्वांइट को किया गया था बंद शुक्रवार को डीआईजी के तल्लीताल अचानक - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में निरीक्षण पर निकले डीआईजी डॉ. नीलेश आनन्द भरणे ने तल्लीताल सेल्फी प्वाइंट को पर्यटकों के लिए खुलवा दिया। ‘आई लव नैनीताल’ लिखे सेल्फी प्वाइंट को कपड़े से ढका गया था। कहा कि शहर के प्रवेश द्वार पर पर्यटकों के लिए कुमाऊंनी पर्यटन बूथ भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि नैनीताल के प्रवेश द्वार तल्लीताल में कुमाऊंनी पर्यटन बूथ बनाया जाएगा। इसमें पुलिस की ओर से पर्यटकों की सहायता के साथ कुमाऊंनी संस्कृति और परंपराओं की जानकारी दी जाएगी। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुलिस काम कर रही है। पुलिस के अन्य बूथ भी ठीक किए जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों के एंट्री प्वाइंट पर जिला विकास प्राधिकरण के सहयोग से सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटकों के साथ तालमेल बनाते हुए पर्यटन के संबंध में जानकारियां अवगत कराने के लिए टीमें गठित करने की भी बात कही। कहा कि इससे नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों को नई पहचान मिलेगी। निरीक्षण के दौरान तल्लीताल थाना एसओ रोहिताश सागर, एसआई दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें