फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बदला मौसम: राज्य में बारिश और बर्फबारी जारी; पांच जिलों में ऑरेंज और चार के लिए येलो अलर्ट जारी

Sat, 02 Mar 2024 12:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon Weather: उत्तराखंड के कुमाऊं में शनिवार देर रात से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य के पांच पहाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
Kumaon Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के कुमाऊं में मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी धूल कभी अचानक बारिश आने से लोग परेशान है। आज सुबह से ही कुमाऊं के सभी जिलों में रिमझिम बारिश हो रही है। कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। लोग घरों से बाहर छाता लेकर जा रहे है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Encroachment: बनभूलपुरा के बाद अब बागजाला की बारी, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू; एक्शन में पुलिस


मौसम विभाग के अनुसार 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी संभव है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में 3200 मीटर या इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है। राज्य के गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में और कुमाऊं मंडल में कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

विज्ञापन


आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

मौसम विभाग ने इसके अलावा राज्य के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। टिहरी, देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें