फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: घर के पते पर 18 हजार छात्रों की उपाधियां भेजेगा कुमाऊं विवि

Wed, 30 Apr 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक वर्ष 2024 के 18 हजार के अधिक विद्यार्थियों की उपाधि छाप दी हैं। इसके बाद उपाधियां छात्र के पते पर भेजी जाएंगी। यह पहला मौका है जब छात्र-छात्राओं को डिग्री के लिए अलग आवेदन नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के नेतृत्व में विवि ने यह निर्णय लिया है। पहले विद्यार्थियों को डिग्री के लिए अगल से आवेदन करना होता था। परीक्षा के साथ आवेदन करने से छात्रों की डिग्रियां सीधे उनके संस्थानों या पते पर भेजी जाएंगी। विवि प्रशासन के अनुसार डिग्रियों की छपाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस व्यवस्था से 2024 सत्र की डिग्रियों का बैकलॉग पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। कुलपति प्रो. रावत ने कहा डिग्री वितरण में यह नवाचार छात्रों के लिए सुविधाजनक है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें