फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumaon News: उत्तराखंड में करंट बनकर दौड़ी मौत, भाजपा की प्रचंड जीत का लगा अनुमान; पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

Mon, 03 Jun 2024 07:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

आम के बगीचे दो बच्चों के साथ डेरा जमाए मादा तेंदुआ को रविवार को वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ लिया। आचार्य प्रमोद कृष्णन बोले मोदी के तीसरी बार सत्ता संभालते ही कांग्रेस में हो जाएगा एक और विभाजन। पढ़ें खबरें...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- हल्द्वानी के लामाचौड़ खाम में चार दिन से आम के बगीचे दो बच्चों के साथ डेरा जमाए मादा तेंदुआ को रविवार को वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ लिया लेकिन तेंदुए के दोनों बच्चे टीम के पकड़ में नहीं आए। उन्हें पकड़ने के लिए देर रात तक वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी थी। टीम ने दोनों बच्चों को पकड़ने के लिए मादा तेंदुए को पिंजरे में बगीचे में ही रखा है। वन विभाग के रेस्क्यू अभियान दौरान आसपास के गांव के लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

Haldwani News: चार घंटे में मादा तेंदुए को किया ट्रैंक्यूलाइज, दो बच्चों के साथ बाग में डेरा डाले हुए थी
 

2- कल्कि पीठ के पीठेश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा है कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में तीसरी दफा एनडीए की सरकार सत्तारूढ़ होगी। चार जून के बाद जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में कई फैसले लेंगे, वहीं कांग्रेस में एक और विभाजन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में इस समय विपक्ष में शून्य की स्थिति है। कांग्रेस पहले महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलती थी मगर अब वह रास्ता इस कदर भटक गई है और जिन्ना की राह पर चल पड़ी है।
Nainital: मोदी के तीसरी बार सत्ता संभालते ही कांग्रेस में हो जाएगा एक और विभाजन: आचार्य प्रमोद कृष्णन
 

3- नैनीताल में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी ने 50-55 सालों तक देश पर राज किया और जनता को मूर्ख बनाया। अब जनता उनके झूठ में नहीं फंसने वाली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी वंशवादी राजकुमारों के संरक्षक हैं। खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मजदूर की संतानों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हम अभियान चला रहे हैं।
Uttarakhand: नैनीताल में युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह बोले- देश की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ
 

4- दिनेशपुर में जंगल से सटे चंडीपुर गांव में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार में करंट आने से उसकी चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Udham Singh Nagar News: खेत में लगाए बिजली के तार में करंट लगने से मामा भांजे की मौत
 
विज्ञापन

5- पंतनगर में तीन दिन पहले हुई बाइक लूट के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी कर दी लेकिन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और उनकी कार को टक्कर मार दी। आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में एक हेड कांस्टेबल जख्मी हो गया। आरोपी करीब एक किलोमीटर दूर कार छोड़कर पैदल भाग निकले। पुलिस एक नामजद सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
Udham Singh Nagar News: पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश, एक हेड कांस्टेबल चोटिल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें