फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Deepak Rawat: मॉर्निंग वॉक पर निकले कुमाऊं कमिश्नर...छह दुकानदारों का चालान कर वसूले 50 हजार; मचा हड़कंप

Sat, 03 Aug 2024 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में शुक्रवार की सुबह कुमाऊं कमिश्नर का मार्निंग वाक कालाढूंगी रोड के अतिक्रमणकारियों पर भारी पड़ गया और तीन दुकानदारों को चालान के रूप में बीस हजार रूपये पालिका में जमा कराने पड़े।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में शुक्रवार की सुबह कुमाऊं कमिश्नर का मार्निंग वाक कालाढूंगी रोड के अतिक्रमणकारियों पर भारी पड़ गया और तीन दुकानदारों को चालान के रूप में बीस हजार रूपये पालिका में जमा कराने पड़े। दोपहर बाद यही स्थिति मंगल पड़ाव में हुई जहां तीन दुकानदारों का पालिका ने दस दस हजार रुपये का चालान काटा।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह आयुक्त दीपक रावत कालाढूंगी रोड में मार्निंग पर पर थे। इस दौरान उन्हें तीन दुकानों के आगे सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखा नजर आया। आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर मौके पर पहुंचने और अतिक्रमणकारियों का चालान करने को कहा। आनन फानन में मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने एक दुकानदार का दस हजार रुपये का और दो दुकानदारों का पांच पांच हजार रुपये का चालान काटा। दोपहर में जब आयुक्त बेस अस्पताल के दौरे पर थे तो उसके बाद आयुक्त के निर्देश पर पालिका के अधिकारियों ने मंगल पड़ाव क्षेत्र में तीन अतिक्रमणकारियों का दस दस हजार रुपये का चालान काटा। टीम में नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल व कर अधीक्षक अमोल असवाल शामिल थे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: बस में तबीयत बिगड़ने से यात्री की मौत, कौसानी जाते समय बेहोश हुआ भीम; अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

इधर आयुक्त का कहना है कि बार बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार सड़क से लेकर फुटपाथ तक काबिज हो रहे हैं। ऐसे में अब अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अतिक्रमण हटाने के बजाए सीधे संबंधित अतिक्रमणकारी का पांच से दस हजार रुपये तक का चालान काटें। जब बार बार चालान कटेगा तो लोग सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने से बचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें