फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमवीएन के गुरुरानी एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
कुमाऊँ मंडल नैनीताल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी को देहरादून मैं सीएम पुष्कर सिंह धा? - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। बीते दिनों देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केएमवीएन में कार्यरत दिनेश गुरुरानी को पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन

केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में प्रबंधक के पद कार्य कार्यरत दिनेश गुरुरानी संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष हैं। नैनीताल पहुंचने पर दिनेश गुरुरानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2005 से पर्यावरण के क्षेत्र में हिमालय बचाओ अभियान व एक पौधा धरती मां के नाम की शुरुआत की। कहा कि सर्वप्रथम कैलाश मानसरोवर यात्रियों को स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ा। पिथौरागढ़ आवास गृह के सामने पड़ी बंजर भूमि पर मानसरोवर यात्री वाटिका बनाई। साहसिक खेलों के प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को नदियों के तटों की सफाई अभियान से भी जोड़ा। हिमालय बचाओ अभियान के तहत एक लाख से ज्यादा लोगों से शपथ रजिस्टर भरवाए। आदि कैलास जाने वाले यात्रियों के एक यात्रा दल को पांच पौधे देकर पौधरोपण करवाया। पिथौरागढ़ से घाट तक 32 किमी मार्ग पर मेरा परिवार मुहिम चलाकर पौधरोपण कराया। इसमें तत्कालीन एमडी व वर्तमान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अहम भूमिका रही है। वह अपनी सफलता को माता लीलावती गुरुरानी, पिता तारा दत्त गुरुरानी और पत्नी निरंजना गुरुरानी समेत शुभचिंतकों के सहयोग व आशीर्वाद की देन मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें