फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर दौड़ीं केमू बसें

विज्ञापन
रानीबाग पुल से गुजरती केमू बसें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/हल्द्वानी। तीन माह बाद शनिवार से भीमताल-रानीबाग मार्ग पर रोडवेज और केमू बसों की आवाजाही शुरू हो गई। बसों चलने से अब यात्रियों की जेब ज्यादा ढीली नहीं होगी। डीएम के अनुसार 15 सितंबर से अन्य भारी वाहन भी मार्ग पर दौड़ने लगेंगे।
विज्ञापन

रानीबाग पुल के पास सड़क के क्षतिग्रस्त होने से प्रशासन ने मार्ग पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। ऐसे में भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रानीखेत, चंपावत, धारचूला, मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, धानाचूली के लोगों को भवाली-ज्योलीकोट मार्ग से सफर करना पड़ रहा था। अतिरिक्त सफर होने से किराया भी ज्यादा देना पड़ रहा था। शनिवार को डीएम के निर्देश पर लोनिवि ने मार्ग को रोडवेज और केमू बसों के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें