फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम स्टेशन पर मिलेगा डिस्पोेजेबल बिस्तर

Sun, 28 Feb 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 काठगोदाम रेलवे स्टेशन में भविष्य में डिस्पोजेबल बिस्तर का विकल्प भी यात्रियों को मिल सकता है। रेल अधिकारियों ने इस योजना के जल्द शुरू करने का संकेत दिया है।
विज्ञापन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन कुमाऊं के सबसे प्रमुख स्टेशनों में से एक है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शताब्दी एक्सप्रेस का यहां से संचालन किया जाता है। इसके अलावा ई- कैटरिंग की सुविधा, फूड प्लाजा जैसी सुविधा भी यात्रियों को दी जा रही है। यात्रियों को साफ बिस्तर मिले, इसके लिए रेलवे ने खुद की लांड्री भी स्थापित की है। रेलवे बजट में यात्रियों को स्वच्छ स्वास्थ्यकारक डिस्पोजबल बिस्तर देने की घोषणा की थी। रेल अधिकारियों के कुमाऊं में डिस्पोजबल बिस्तर देने की शुरुआत काठगोदाम स्टेशन से हो सकती है। इसके अलावा रेलवे ने वाईफाई के लिए भी काठगोदाम और रुद्रपुर का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें