फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए आज से खुलेगा कलसिया पुल

विज्ञापन
हल्द्वानी काठगोदाम कल्सिया पूल के निर्माण में लगी क्रेन। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। कलसिया नाले में बन रहा बेली ब्रिज मंगलवार शाम तीन बजे से हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कलसिया पुल का निरीक्षण कर एनएच के अधिकारियों को रातभर युद्घस्तर में काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एनएच अधिकारियों के साथ कलसिया पुल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि बेली ब्रिज कब तक यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। एनएच के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार देर रात तक पुल यातायात के लिए खुलेगा। कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वह रात भर मौके पर रहकर काम कराएं और मंगलवार तीन बजे तक बेली ब्रिज का काम पूरा कर यातायात के लिए खोलें। कमिश्नर रावत ने कहा कि मंगलवार शाम तीन बजे तक कलसिया नाले में बनने वाला बेली ब्रिज हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
कलसिया पुल निर्माण की रात 12 बजे की फोटो भेजें
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को रात 12 बजे कलसिया पुल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट से इसकी फोटो रात में ही उनके व्हाट्सएप से भेजने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें