फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता होंगे प्रदेश के नए चीफ जस्टिस, इलाहाबाद हाईकोर्ट के हैं वरिष्ठ न्यायाधीश

Thu, 18 Dec 2025 10:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के पांच उच्च न्यायालयों में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें की हैं। इस सूची में उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन


कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह निर्णय 18 दिसंबर 2025 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके पद छोड़ने के बाद जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता कार्यभार संभालेंगे।

Uttarakhand: हाईकोर्ट के सवालों में उलझ गए जिपं सदस्य, अपहरण पांचों जिला पंचायत मेंबर कोर्ट में हुए पेश
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के अलावा, कॉलेजियम ने मेघालय, उत्तराखंड के अलावा, कॉलेजियम ने मेघालय, झारखंड, सिक्किम और पटना हाईकोर्ट के लिए भी नए मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की है। इनको अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें