फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की गिरफ्तारी के लिए निकाला जुलूस

विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में जुलूस निकालते भाजयुमो के कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा की गिरफ्तार के लिए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कहा कि बृहस्पतिवार को मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर में जुलूस निकाला। जुलूस रामलीला मैदान से सिमलगैर बाजार, पुराना बाजार, केएमओयू, टकाना तक निकाला गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसपी लोकेश्वर सिंह से मुलाकात कर पूर्व जिपं अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद ने आरोप लगाया कि मतगणना के दिन पूर्व जिपं अध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ उनसे और उनके साथी राहुल चंद के साथ मारपीट की थी। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यहां हरीश रावत, मदन जोशी, वेदांत अरोड़ा, टाइगर खड़ायत, कमलेश धारियाल, शुभम सौन, शेखर भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें