फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखानी थाने में रबर बुलेट फायर कर कराया गया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसपी हरबंश सिंह ने मुखानी थाने के निरीक्षण के दौरान एंटी टीयर गैस गन से रबर बुलेट फायर कराकर दंगा नियंत्रण उपकरणों की कार्यशीलता जांची।
विज्ञापन

एसपी सिटी हरबंश सिंह ने मुखानी थाने का शनिवार को वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया। शस्त्रागार के निरीक्षण में शस्त्रों की साफ सफाई संतोषजनक पाई गई। इस दौरान शस्त्रों को खोलने जोड़ने तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई। सिपाही कुंदन सिंह ने बोल्ट एक्शन गन को खोलने के बाद जोड़ दिया। पूछने पर सिपाही ने एसपी सिटी को शस्त्रों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी। एसपी सिटी ने सिपाही को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। एसपी सिटी के पहुंचने पर सलामी गार्द ने उच्च कोटि की सलामी दी और पुलिसकर्मियों का टर्न आउट दुरुस्त मिला। गार्द को भी नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। एसपी सिटी ने थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस, मालखाना, हवालात, कर्मचारी मेस और बैरक के साथ थाना भवन का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने ऑनलाइन जन सेवाओं से संबंधित प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारी मेस में पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए साप्ताहिक भोजन चार्ट रखने की सलाह दी गई। कर्मचारियों को गर्मियों के मौसम में होने बीमारियों (डेंगू, मलेरिया आदि )से बचने के लिए इसी प्रकार साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान एसपी सिटी ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उनका निदान किया।
विज्ञापन

होली पर पुलिस सतर्कता बरते
एसपी सिटी ने भूमि विवाद के मामलों में 107/116 /116(3) सीआरपीसी के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसपी सिटी ने थानाध्यक्ष मुखानी को समय पर पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, एसपी सिटी के वाचक दिनेश चंद्र जोशी और थाने के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें