नैनीताल। बीती 25 दिसंबर को भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर सलड़ी के पास आमडाली स्थान पर हुई बस दुर्घटना की पड़ताल के लिए डीएम वंदना सिंह ने संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल वरूणा अग्रवाल को जांच अधिकारी नामित किया है।
बस (यूके 07पीए 2822) के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चार लोगों की जान चली गई थी जबकि 21 यात्री घायल हुए थे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों के संबंध में जानकारी रखने वाले 15 दिन के भीतर कलक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में लिखित अथवा मौखिक बयान और साक्ष्य दे सकते हैं। संवाद