गरमपानी (नैनीताल)। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में कला उत्सव प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। लोक नृत्य में जेएनवी नैनीताल प्रथम, जेएनवी हरिद्वार द्वितीय, जेएनवी पिथौरागढ़ तृतीय, शास्त्रीय एकल नृत्य में जेएनवी नैनीताल प्रथम, जेएनवी बागेश्वर द्वितीय और जेएनवी रुद्रप्रयाग ने तृतीय स्थान पाया।
शास्त्रीय समूह नृत्य जेएनवी नैनीताल प्रथम, जेएनवी बिजनौर द्वितीय और बागेश्वर को तृतीय स्थान मिला। लघु नाटिका में जेएनवी टिहरी गढ़वाल प्रथम, नैनीताल द्वितीय और चमोली तृतीय स्थान। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी ने विभिन्न कला विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल की भूमिका ध्रुव कुमार, गोकुल सिंह और रीतिका बोहरा ने निभाई। इस दौरान प्राचार्य तिलक सिंह, उप प्राचार्या डॉ दीपा जोशी, मदन सुयाल आदि मौजूद रहे।