फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमरानी बांध: विदेश से तकनीकी परीक्षण को पहुंचे विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रस्तावित जमरानी बांध स्थल का तकनीकी परीक्षण करने के लिए एडीबी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सोमवार को यहां पहुंच गई। टीम में ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। विशेषज्ञों ने परियोजना इकाई के अधिकारियों और परियोजना विशेषज्ञों के साथ बांध स्थल का दौरा किया और विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई। टीम ने बांध स्थल के पास बनी सुरंग आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने बांध स्थल के विभिन्न प्रस्तावित घटकों के अलावा बांध स्थल, पावर हाउस स्थल तथा डाउन स्ट्रीम व अपस्ट्रीम कॉफर डैम को देखने के साथ-साथ गेज व डिस्चार्ज साइट को देखा। बांध स्थल पर बनी चारों सुरंगों के अंदर जाकर उनका निरीक्षण भी किया। इसके बाद बाराझाला फील्ड पर परियोजना संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। टीम ने काठगोदाम बैराज से छोड़े जाने वाले पानी व उसके अन्य घटकों की जानकारी प्राप्त की। टीम ने पनचक्की के पास बने ट्यूबवेल को भी देखा और हल्द्वानी की पेयजल वितरण की व्यवस्था को समझा।
पैनल में ये विशेषज्ञ रहे शामिल
एडीबी की ओर से क्विंटिन शॉ (ब्रिटेन), सिलव्यू लानोस (फ्रांस) और फेलिक्स सीवेचर (स्पेन), जमरानी बांध परियोजना के महाप्रबंधक प्रशांत विश्नोई, उप महाप्रबंधक मो. जावेद अनवर, उप महाप्रबंधक ललित कुमार, उपमहाप्रबंधक बीबी पांडे, परियोजना प्रबंधक संजय कुमार सिंह, परियोजना प्रबंधक पंकज ढौंडियाल, परियोजना प्रबंधक प्रतिभा शंकर संत, परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत, परियोजना प्रबंधक अजय पंत, सहायक परियोजना प्रबंधक शाह नवाज, सहायक परियोजना प्रबंधक सिद्धार्थ पुष्कर, उप राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर कांडपाल, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया, सहायक अभियंता ममता तिवारी, सिंचाई विभाग अधिशासी केएस बिष्ट, सहायक अभियंता एनसी पांडेय, जलसंस्थान के नीरज तिवारी, हाइड्रोलॉजिस्ट एके गोयल, जियोलॉजिस्ट एनके माथुर, डिजाइनर एचके साहू, सिविल इंजीनियर दिपांशु राठौर, सिविल इंजीनियर सृष्टि दुबे, सिविल इंजीनियर समीक्षा त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें