फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी में कल, नैनीताल में छह को निकलेगा जुलूस-ए-माेहम्मदी

Thu, 04 Sep 2025 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल।
विज्ञापन

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी पांच सितंबर को मनाई जाएगी। इस मौके पर शुक्रवार को हल्द्वानी समेत अन्य जगहों पर जुलूस निकाला जाएगा। चूंकि नैनीताल में पांच सितंबर को मां नंदा-सुनंदा की शोभायात्रा निकलेगी। ऐसे में कमेटी ने सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश करते हुए छह सितंबर को जुलूस-ए-माेहम्मदी निकालने का फैसला लिया।
विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। घरों, मस्जिदों और गली-मोहल्लों को आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है। उलमा हर दिन मस्जिदों में पैगंबर साहब की सीरत बयां कर रहे हैं। जुलूस के संबंध में कायदे-कानून तय कर दिए गए हैं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए वालंटियर्स को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इधर, नैनीताल में जुलूस कमेटी ने ईद मिलादुन्नबी के अगले दिन जुलूस निकालने का फैसला लिया है। आयोजक संस्था के अध्यक्ष फिरोज खान व महासचिव मो.खालिद ने बताया कि नैनीताल को हमेशा से सौहार्द्र के लिए जाना जाता है। नंदा देवी महोत्सव पूरा शहर हर्ष व उल्लास के साथ मनाता है। इसी कारण कमेटी ने नबी की शान में निकालेे जाने वाले जुलूस को छह सितंबर को निकालना तय किया है। जुलूस रजा क्लब से शुरू होकर बाजार क्षेत्र से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें