फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुबह खूब बरसे बदरा दोपहर में मौसम बदला

Thu, 17 Jul 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में बुधवार सुबह धूप खिली और उसके बाद झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। दोपहर के समय आसमान में फिर बादलों डेरा जमा लिया। बारिश के बाद तापमान में भी कमी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में बारिश तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

बुधवार को करीब सवा घंटे तक हुई वर्षा के कारण कुसुमखेड़ा से कालाढूंगी चौराहे तक एक ओर सड़क जलमग्न हो गई। नालियां चोक होने से कई जगह कूड़ा सड़कों पर आ गया। बारिश के बाद अक्सर उफान पर रहने वाले रकसिया, कलसिया और देवखड़ी नालों की स्थिति सामान्य रही। गौला नदी का जलस्तर अपने खतरे से निशाना से नीचे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें