फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने और लग सकते रानीबाग का चित्रशिला पुल बनने में

Sun, 03 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम साहब! आपका वादा पूरा नहीं हो सका है। रानीबाग में पुल तैयार करने की मियाद 31 दिसंबर तक तय कराई थी। उम्मीद थी कि नये साल पर लोगों को पुल तैयार मिलेगा। मगर पुल का काम पूरा नहीं हो सका है। जो हालात और काम की गति है उससे लगता है कि पुल बनने में करीब दो महीने और लग सकते हैं।
विज्ञापन


 रानीबाग चित्रशिला पुल के निर्माण की अवधि निकल चुकी है। लेकिन, पुल नहीं बन सका है। इसको लेकर डीएम पहले दौरा कर चुके थे, पर बात नहीं बनी। दिसंबर में वह दुबारा पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने दिसंबर के अंत तक काम पूरा करने का निर्देश दिया। उम्मीद व्यक्त की कि नियत वक्त तक रानीबाग ही नहीं बल्कि डहरा पुल का काम पूरा हो जाएगा।

जब तारीख निकल गई, तो अमर उजाला की टीम पुल की स्थिति जानने को पहुंची। पता चला कि अभी पुल को हिलने से नियंत्रित करने के लिए पुल के दोनोें सिरों पर सपोर्टिंग पीलर बनाये जा रहे हैं, जिनमें एंकर गार्डर लगाया जाएगा। इन्हीं पीलर को तैयार होने और कंक्रीट को जमने के लिए काफी समय लग जाएगा। इसके अलावा पुल को नट बोल्ट लगाकर तैयार किया गया है, उसमें रिपिट लगने बाकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुल पर ग्रिल लगनी है। वह भी नहीं लगी है। पुल के दोनों सिरों पर सरफेस सुधार कर कुछ दूरी मार्ग भी बनना है। यह सभी काम बाकी है। लोनिवि का बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें पुल का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी है। डहरा पुल की भी कमोबेश यही स्थिति बताई जा रही है।

काम पूरा न होने के पीछे बीच में हड़ताल का तर्क दिया जा रहा है। अगर इस अवधि के 16 दिनों को भी निकाल दिया जाए, तो पुल बनकर तैयार हो जाएगा। उसके हालात नहीं है। एक अनुमान है कि दोनों पुल की जो रफ्तार है, उसमें मार्च का महीना भी लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें