फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, शरणदाता की तलाश

Wed, 13 Apr 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय चोरों को दो कारों के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 तोला सोना, 350 ग्राम चांदी और 17 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस मामले में चोरों के शरणदाता की तलाश कर रही है। पूछताछ से पता चला है कि इस गैंग ने मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत कई स्थानों पर चोरी की है।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि कुछ दिनों पहले शिव विहार कालोनी और हीरानगर में दिनदहाड़े चोरियां हुई थीं। घटनाओं के खुलासे के लिए एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी के निर्देशन में कोतवाली और एसओजी की एक टीम बनाई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की वैगन आर को ट्रेस किया। बुधवार को श्यामा गार्डेन में पुलिस ने घेराबंदी कर वैगन आर कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कार से पुलिस ने सोने की चेन, दो कड़े, चार झुमके, दो हार, सात अंगुठियां, 25 चांदी के सिक्के समेत करीब 350 ग्राम चांदी के जेवरात और 17 हजार रुपये नकद बरामद किया।
विज्ञापन


पुलिस ने चोरों द्वारा प्रयोग में लाई जा रही वैगन आर कार (डीएल4सी आर 1999) व सेंट्रो कार (डीएल 9 सीएस 1546) और दो आला नकब के साथ बरामद किया। पकड़े गए लोगों में गाजियाबाद (यूपी) जिले के धौलाना बझेड़ा निवासी अनीस उर्फ रईस पुत्र रफीक अहमद गैंग का लीडर है। गैंग लीडर के साथ धामपुर बिजनौर जिले के मजीदपुरा गली नंबर सात कोतवाली हापुड़ निवासी जुबैर उर्फ एजाज पुत्र घसीटा, मेरठ जिले के सौकत कालोनी ब्रह्मपुरी निवासी नौशाद पुत्र निजाम और बुलंदशहर जिले के पड़तापुर बीबीनगर निवासी नवी मोहम्मद उर्फ नबिया शामिल है।

पूछताछ से पता चला कि चारों पांच और छह अप्रैल को रुद्रपुर छतरपुर निवासी सोनू चौधरी के घर ठहरे थे। पुलिस सोनू की तलाश कर रही है। आरोपियों ने बताया कि वे बंद घर को निशाना बनाते थे। पहले से कोई मुखबिरी नहीं कराते थे। इस गैंग के सदस्यों के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर में मुकदमे दर्ज हैं। डीआईजी पीएस सैलाल ने पुलिस टीम को पांच हजार और एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
    
सरदार की आंखों से छलके खुशी के आंसू
हल्द्वानी। हीरानगर के व्यवसायी सरदार अमरजीत सिंह पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी से खुश है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने किसी दबाव में कार्रवाई नहीं की है। अमरजीत सिंह से पहले शिक्षक हरीश चंद्र बगौरिया के घर चोरी हुई थी। शिक्षक ने ज्यादा जेवरात गायब होने की बात बताई थी। जांच में काफी जेवरात उनके आलमारी के दराज में ही मिल गए थे।  
विज्ञापन


करीब 12 मिनट में सिडकुल पहुंच गई थी कार 
हल्द्वानी। हीरानगर में घटना के बाद एसओजी ने जब सीसीटीवी चेक किया तो पता चला कि चोरों ने  घटना को अंजाम देने के बाद हुंडई से सिडकुल तक की दूरी करीब 12 मिनट में तय की। चोरों के गैंग का सरगना अनीस गिरफ्तार जुबैर का जीजा है। यह गैंग किसी शहर में ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है। कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद गैंग के लोग शहर छोड़ देते हैं। इस मामले में गिरफ्तार लोगों का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें