फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के परीक्षा कार्यक्रम में हुआ फेरबदल 

Wed, 13 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




नैनीताल। कुमाऊं विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे ने बताया कि डिग्री कॉलेजों के आग्रह पर 19 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन कर दिया गया है। इससे पहले की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही होंगी। 

प्रो. पांडे के मुताबिक बी.कॉम टू का बेसिक बिजनेस फाइनेंस पेपर 19 अप्रैल के बजाए अब 21 अप्रैल, बीए वन का गृह विज्ञान रेगुलर व एक्स परीक्षार्थियों का प्रथम पेपर 27 अप्रैल के स्थान पर 25 मई, द्वितीय पेपर 29 अप्रैल के बजाए 2 जून, समाजशास्त्र प्राइवेट का पेपर 5 मई के बजाए 4 जून, हिंदी भाषा पेपर प्रथम रेगुलर व एक्स परीक्षार्थियों की परीक्षा 13 मई को होगी। बीए टू समाजशास्त्र पेपर द्वितीय प्राइवेट की परीक्षा 6 मई के बजाए 9 मई, बीए थ्री में संगीत प्रथम पेपर 11 मई के बजाए 31 मई, राजनीतिशास्त्र पेपर द्वितीय 16 मई के बजाए 25 मई को, हिंदी साहित्य पेपर प्रथम 20 मई के बजाय 3 जून, पेपर द्वितीय 24 मई के बजाय 6 जून को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीएससी थ्री का भौतिकी तथा वनस्पति विज्ञान द्वितीय पेपर 19 मई के बजाए 1 जून जबकि तृतीय पेपर 23 मई के बजाए 7 जून को होगा। उन्होंने कहा कि एमए टू एजूकेशन में टीचर्स एजुकेशन नामक द्वितीय पेपर 6 मई के बजाए 11 मई, सोसोलॉजाकल फाउंडेशन ऑफ एजूकेशन नामक द्वितीय प्रश्नपत्र 3 मई के बजाए 7 मई, एमए टू गणित का ऑपरेशन रिसर्च नामक पेपर थ्री 31 मई को होगा। एम.कॉम टू में फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन एंड मार्केट्स का पेपर 10 मई के बजाए 12 मई तथा एडवांस फाइनेंशियल एकाउंटिंग का पेपर 10 मई के बजाए 16 मई को होगा। प्रो. पांडे ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम विवि की वेबसाइट केयू एग्जाम डॉट एसी डॉट इन पर भी देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें