फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संत समाज के अपमान पर कांग्रेसियों ने मौन साधकर जताया विरोध

Mon, 26 Jan 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामलीला मोहल्ला ​स्थित राम  मंदिर में मौन उपवास पर बैठे  कांग्रेसी।     संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद समेत संत समाज के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने रविवार को दो घंटे मौन साधकर विरोध जताया। प्राचीन राम मंदिर प्रांगण में बैठे विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेसियों ने इस दौरान सनातन सम्मान के लिए माला भी जपी। मौन उपवास का समापन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि संत समाज मार्गदर्शक रहा है और सनातन धर्म की आत्मा हैं। मौन उपवास किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म की गरिमा, संत समाज के सम्मान और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पावन माघ मेले में जो साधु-संतों के साथ बदसलूकी हुई वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। कांग्रेस पार्टी हर धर्म का सम्मान करती है और सदैव आस्था, संस्कृति एवं भाईचारे की रक्षा के लिए जनता के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने मौन उपवास कर सनातन धर्म, संत समाज एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि संत-महात्माओं का अपमान न केवल सनातन संस्कृति का अपमान है, बल्कि यह देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर भी आघात है। वहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, हेमंत बगड़वाल, एनबी गुणवंत, अवध विहारी शर्मा, नरेश अग्रवाल, जीवन कार्की, मलय बिष्ट, दीप पाठक, गोविंद बगड़वाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें