फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: दरोगा और पुलिस कर्मी पर युवक को पीटने का आरोप, लोगों ने थाना घेरा; दोनों को निलंबित करने की मांग की

Sat, 21 Sep 2024 06:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

भीमताल के ओखलकांडा के खनस्यूं थाने में तैनात एक दरोगा और पुलिसकर्मी पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने थाने का घेराव किया। 
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने थाने का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

ओखलकांडा के खनस्यूं थाने में तैनात एक दरोगा और पुलिसकर्मी पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने दरोगा और पुलिस कर्मी को निलंबित करने की मांग की। भीमताल सीओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया जिस पर लोग शांत हुए।

ग्राम पंचायत टांडा निवासी मनमोहन शर्मा पुत्र ज्ञानेंद्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि वह शुक्रवार को खनस्यूं बाजार आया था। बाजार में घूम रहे एक फेरी वाला बिना अनुमति के घूम रहा था तो मैंने उससे आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा। मनमोहन ने आरोप लगाया कि खनस्यूं थाने में तैनात दरोगा उसे थाने ले गया जहां उसे काफी पीटा। इससे उसके हाथ-पैर में चोट लग गई। मनमोहन ने बताया कि उसने अपना मेडिकल भी कराया है जिसमें चोट की बात सामने आई है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar News: दरोगा भर्ती दौड़ में सात युवक गश खाकर गिरे, अस्पताल पहुंचाया; दो युवकों ने आपा खोया...मारपीट की
विज्ञापन


इसको लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने दरोगा और पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने के लिए थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन परगांई और क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि गोस्वामी ने कहा कि पुलिस कर्मियों की ओर से युवक को पीटा जाना गलत है। लोगों के विरोध की सूचना पर भीमताल सीओ सुमित पांडे ने फोन पर उनसे बात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस पर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें