फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने 2017 में दुकान बनाने की दी परमिशन, अब तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा अभियान अब सवालों के घेरे में आने लगा है। सवाल उठने लाजिमी है, जिस दुकान को नगर निगम ने 2017 में बनाने की परमिशन दी, उसे आखिर मंगलवार को क्यों तोड़ दिया गया। अब नगर आयुक्त परमिशन जांच कर बताने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सिंधी चौराहे के पास नगर निगम ने एक पक्की दुकान को तोड़ दिया। दुकान स्वामी शहजाद हुसैन ने कागज दिखाते हुए आरोप लगाया कि नगर निगम के मेयर ने 2017 में उन्हें दुकान की मरम्मत करने सहमति दी थी। कहा कि इसके एवज में उन्होंने 2000 रुपये भी जमा कराए। कहा कि उनकी दुकान को नगर निगम ने ढहा दिया। कहा कि निगम ने उनके कागजात देखे तक नहीं।
उधर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि मामला उनकी संज्ञान में आया है। अगर परमिशन दी गई होगी तो दिखाएंगे। कहा कि निगम की दुकानें हैं, वह सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाली अपनी दुकानों को तोड़ सकता है।
विज्ञापन

गली बंद कर बनाई दुकान क्यों नहीं टूटी
हल्द्वानी। जिन व्यापारियों का अतिक्रमण टूटा है, उन्होंने नगर निगम पर भेदभाव के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि जहां पर निगम ने पक्की दुकान तोड़ी, उसी के बगल में एक दुकान बनी है। जो गली में बनाई गई है। कोई भी अधिकारी इस गली से आए तो साफ पता चल जाएगा कि गली में कब्जा कर दुकान बनाई गई है। कहा कि इस दुकान को क्यों नहीं तोड़ा गया। उधर, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने फाइल मंगाई है। दुकान स्वामी को सात दिन का समय देते हुए इसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें