फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: जमीन दिलाने के नाम पर रिश्ते के भाई ने ठगे 14 लाख रुपये, दो साल तक पुलिस ने नहीं किया था मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Sep 2024 06:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

जमीन दिलाने के नाम पर रिश्ते के भाई ने अपने भाई से 14 लाख रुपये ठग लिए। लंबे समय तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। दो साल तक पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

हल्द्वानी में जमीन दिलाने के नाम पर रिश्ते के भाई ने अपने भाई से 14 लाख रुपये ठग लिए। लंबे समय तक जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। दो साल तक पुलिस ने मुकदमा ही दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित कोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को मुखानी पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सूरी रानीखेत अल्मोड़ा निवासी महेंद्र सिंह परिहार ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को दी शिकायत में लिखा, वह बैंगलुरू कर्नाटक स्थित एक रेस्टोरेंट में बतौर सैफ काम करता है। सूरी रानीखेत का ही रहने वाला ललित सिंह रिश्ते में उसका भाई है। महेंद्र को हल्द्वानी में जमीन की जरूरत थी। ललित ने लामाचौड़ में महेश जोशी निवासी छाड़ायल के प्लॉट का सौदा 10.65 लाख रुपये में कराया और बतौर बयान साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए। ललित के कहने पर महेंद्र ने कृष्णा विहार मुखानी निवासी संजय सिंह नेगी, प्रमोद सावंत, गोपाल दत्त पांडे, हरीश श्रीवास्तव व हिमांशु जोशी के खाते में 14.34 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को फिर लगा बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

जिसके बाद ललित ने एक और जमीन का जिक्र किया और कहा कि यह जमीन 16.36 लाख रुपये में मिल जाएगी। पांच लाख रुपये और देने पर रजिस्ट्री कराने का झांसा दिया। कुल 14.34 लाख रुपये हड़पने के बाद आरोपी मुकर गए। इसकी शिकायत पीड़ित ने वर्ष 2021 में एसएसपी, थानाध्यक्ष मुखानी और एसआईटी प्रभारी को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें