फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई के जवाब में मांगे चार हजार रुपए

Sat, 11 Apr 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में हुई घोषणाओं का विवरण मांगने पर आरटीआई कार्यकर्ता से छायाप्रति के लिए चार हजार रुपए की मांग की गई। मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में अब तक 5,754 घोषणाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन



आरटीआई कार्यकर्ता डा. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई घोषणाओं का विवरण मांगा था। उन्होंने पूरी न हुई या अधूरी पड़ी घोषणाओं की भी जानकारी देने को कहा था। गोल्डी को भेजे जवाब में कहा गया कि अब तक कुल 5,754 घोषणाएं हो चुकी हैं। घोषणाएं का विवरण दो हजार पृष्ठों में है। दो रुपए प्रति पृष्ठ के हिसाब से चार हजार रुपए आरटीआई कार्यकर्ता से जमा करने को कहा गया है। गोल्डी का कहना है कि पूर्व सरकार में सीएम की घोषणाओं की जानकारी मांगने पर सीएम मुख्यालय से उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने कहा कि अपर सचिव देहरादून में जवाब के खिलाफ अपील की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें