फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में टैंकर में पेट्रोल की जगह मिला अवैध लीसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पेट्रोल के टैंकर में लीसा भरकर रुद्रपुर जाते समय वन कर्मियों ने बृहस्पतिवार को मोहान में पकड़ लिया। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। बरामद लीसा की कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के द्वाराहाट से रुद्रपुर जा रहे टैंकर (यूपी 25टी-6047) को सुबह सात बजे रामनगर वन प्रभाग की मोहान चौकी पर वनकर्मियों ने पकड़ा। टैंकर में लीसा के कनस्तर भरे थे, जिनका रवन्ना भी नहीं था। वन कर्मी चालक हरीश सिंह निवासी गौलीमहर लमगढ़ा जलना अल्मोड़ा, संतोष सिंह बिष्ट निवासी ग्राम ढेली लमगढ़ा जलना अल्मोड़ा को टैंकर सहित कोसी रेंज कार्यालय लेकर पहुंचे। टैंकर से 400 टीन लीसा निकाला गया।
रेंजर ललित जोशी ने बताया कि लीसा की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से अधिक है। बताया कि टैंकर में पेट्रोल और डीजल के अलावा कुछ भी ले जाना गैरकानूनी है। वहीं आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया। इसके अलावा चेकिंग में चार डंपर ओवरलोड पकड़े, जिनसे एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर वनकर्मी राजेंद्र सिंह तड़ियाल, दिनेश चंद्र जोशी, भुवन चंद्र सती, भगवंत सिंह रावत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें