फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप सेकनी है तो आ जाइये नैनीताल...

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुए हिमपात के बाद तराई भाबर कोहरे की चपेट में है लिहाजा वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चटक धूप खिली हुई है। ऐसे में यदि आप भी धूप का आनंद लेना चाहते हैं तो चले आइए पहाड़ की वादियों में।
विज्ञापन

शनिवार से नैनीताल में अच्छी धूप है। स्थानीय लोगों के साथ सैलानी भी इनदिनों होटलों से बाहर निकलकर धूप का आनंद ले रहे हैं। स्थानीय महिलाएं तो घर की छतों में धूप सेकती देखी जा सकती हैं। नैनीताल के नैनीझील, स्नोव्यू, बारापत्थर, टिफिनटॉप, हिमालय दर्शन, केव गार्डन, चाइनापीक, हनुमानगढ़ी समेत भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली में चटक धूप खिल रही है।
हालांकि सुबह और शाम को नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप है, जबकि रात में पाला पड़ने के कारण तापमान दिन की अपेक्षा काफी कम है। जीआईसी के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक नैनीताल में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और रात में चार से छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिर से नैनीताल में बदला मौसम का मिजाज
नैनीताल। चार दिन की चटक धूप के बाद फिर से सोमवार को नैनीताल का मौसम बिगड़ गया। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। हालांकि दिन में धूप के दीदार भी हुए, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद से फिर घने बादलों ने डेरा जमा लिया। इसके चलते शाम को पारा गिर गया और शहर में ठंड बढ़ गई। (संवाद)
नैनीताल आ रहे हैं तो गर्म कपड़े साथ लाएं
नैनीताल। यदि आप धूप सेंकने के मूड से परिवार समेत नैनीताल आने का प्लान बना रहे हैं तो अपने साथ गर्म कपड़े जरूर लाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां सुबह शाम अच्छी खासी ठंड है। इसलिए स्वेटर, जैकेट, स्कार्फ, मफलर, टोपी आदि गर्म कपड़े अपने साथ जरूर रखें।
ये हैं धूप सेकने के फायदे
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी कहते हैं कि धूप सेंकने के कई फायदे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों में धूप सेकने से इम्यून सिस्टम बेहतर होता हैै। सूर्य की किरणों से विटामिन डी मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में सुबह धूप में बैठने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मधुमेह की समस्या से भी निजात मिलती है। यही नहीं धूप में बैठने से तनाव दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें